Gupt navratri 2023
माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि की शुरुआत होती है, जो कि नवमी तक चलती है। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानी 22 जनवरी 2023 से हो रही है। वहीं इसका समापन 30 जनवरी 2023 की होगा। इस दौरान मां दुर्गा को उपासक 9 दिन तक गुप्त तरीके से शक्ति साधना करते हैं।
गुप्त नवरात्रि में करें इन 10 महाविद्याओं की साधना
१. मां काली
२. मां तारा
३. मां त्रिपुर सुंदरी
४. मां भुवनेश्वरी
५. मां छिन्नमस्ता
६.मां त्रिपुर भैरवी
७.मां धूमावती
८.मां बगलामुखी
९.मां मातंगी
१०.मां कमला।
![]() |
| mataji |
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 जनवरी 2023 को रात्रि 02 बजकर 22 मिनट पर शुरू हो रही है। 22 जनवरी को ही रात 10 बजकर 27 मिनट पर प्रतिपदा तिथि का समापन भी है। ऐसे में घटस्थापना आज यानी 22 जनवरी को ही किया जा रहा है।
प्रतिपदा तिथि- घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा
*** मां शैलपुत्री को गाय के घी से बनी सफेद चीजों का भोग लगाएं।
द्वितीया तिथि - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
*** मां ब्रह्मचारिणी को मिश्री, चीनी और पंचामृत का भोग लगाएं।
तृतीया तिथि - मां चंद्रघंटा की पूजा
*** मां चंद्रघंटा को दूध और उससे बनी चीजों का भोग लगाएं।
चतुर्थी तिथि - मां कूष्मांडा की पूजा
*** मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं।
पंचमी तिथि - मां स्कंदमाता की पूजा
*** मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं।
षष्ठी तिथि - मां कात्यायनी की पूजा
*** मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें।
सप्तमी तिथि - मां कालरात्रि की पूजा
*** मां कालरात्रि की पूजा में गुड़ का नैवेद्य अर्पित करें।
अष्टमी तिथि - मां महागौरी की पूजा
*** मां महागौरी को नारियल का भोग लगाएं।
नवमी तिथि - मां सिद्धिदात्री की पूजा
*** मां सिद्धिदात्री को हलवा, चना-पूरी, खीर आदि का भोग लगाएं।
दशमी- नवरात्रि का पारण
गुप्त नवरात्री ये करे माताजी की होगी कृपा।
**** गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें पूजा माघ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों का खास महत्व होता है। इस दौरान प्रातः काल स्नान करने के बाद मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करें। धन-दौलत में वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी के प्रतिमा पर कमल का फूल अर्पित करें। साथ ही प्रतिदिन पूजा के दौरान मां दुर्गा को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।
DATE :22/01/2023
INDIA


Post a Comment